home page

सिरसा जिला कुम्हार कर्मचारी संघ, सिरसा की बैठक आयोजित, समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती पर दिया बल

 | 
A meeting of the Sirsa District Kumhar Employees' Association (Sirsa) was held, with an emphasis placed on community unity and strengthening the organization

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला कुम्हार कर्मचारी संघ, सिरसा की एक महत्वपूर्ण बैठक कुम्हार धर्मशाला, रानियां रोड, सिरसा में हरदयाल बेरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के स्वजातीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता, संगठन के विस्तार, आपसी सहयोग तथा समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला कुम्हार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरदयाल बेरी, उपाध्यक्ष पृथ्वी राज रेवड़िया, जिला कुम्हार सभा के उपाध्यक्ष जीत सिंह जलंधरा, सचिव संजय निरानिया तथा बाल कल्याण समिति के चेयरमैन मदन ढुंढाडा, जयकरण बिर्थल, शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर रामचंद्र लिम्बा, मदन वर्मा, नरेंद्र आर्य, कृष्ण नांदिवाल सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने समाज को एकजुट करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।

सचिव संजय निरानिया ने मंच संचालन करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों  का स्वागत किया और  संगठन के मुख्य उद्देश्य की जानकारी दी। जीत सिंह जलंधरा ने समाज हित में स्वजातीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अह्म भूमिका बारे विस्तृत जानकारी दी। हरदयाल बेरी ने  शिक्षा और संगठन के महत्व को बताते हुए समाज से कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक वर्मा, राम कुमार पेंसिया, बलदेव कुमार, कृष्ण मानधानिया, दलीप जलंधरा, हितेश सिंहमार कैशियर, हेमंत वर्मा, मन्नूलाल ढुंढाड़ा, संतलाल, हरपाल सोखल आदि उपस्थित रहे।