home page

होमगार्ड जवानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा स्मरण पत्र: चंद्रपाल तंवर

 | 
A memorandum was written to the Chief Minister regarding the demands of Home Guard jawans: Chandrapal Tanwar

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन चंद्रपाल तंवर ने होमगार्ड जवानों की मांगों संबंधी एक स्मरण पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा होमगार्ड के स्वयंसेवकों का मासिक महंगाई भत्ता बढ़ाने बारे स्मरण पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, डीजी होमगार्ड हरियाणा को पत्र के माध्यम से दोबारा अवगत करवाया कि हरियाणा प्रदेश में 12000 से अधिक होमगार्ड के स्वयंसेवक हैं और होम गार्ड जवानों को दिन का 788 रुपए दैनिक मानदेय/भत्ता दिया जाता है,

जो कि वर्ष 2022 में बढ़ाया गया था। इसको बढ़ाये हुए 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं और अब तक मात्र 788 रुपए ही दैनिक भत्ता दिया जाता है, जबकि महंगाई काफी बढ़ चुकी है। देश के काफी राज्यों में 55 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता दिया जाता है। वर्तमान हरियाणा सरकार ने 58 प्रतिशत डीए सरकारी कर्मचारियों पर लागू किया है और यह हरियाणा के पुलिस कांस्टेबल यानी सिपाही पर भी लागू होगा तो होमगार्ड के जवान पुलिस सिपाहियों के समान कानून व्यवस्था ड्यूटी चुनाव ड्यूटी वीआईपी और आपदाओं के समय, धरना व अन्य ड्यूटी पुलिस विभाग के साथ समान रूप से कंधे से कंधा मिलाकर हर प्रकार की ड्यूटी करते हैं, तो इनसे भेदभाव क्यों?

इसलिए होमगार्ड के जवानों को भी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना चाहिए। हरियाणा के होमगार्ड स्वयंसेवकों को जो वर्तमान भत्ता में दिया जाता है, वह काफी कम है। हरियाणा होमगार्ड जवान पुलिस के समान लॉ एंड ऑर्डर धरना ड्यूटी, पुलिस थाना, नाका व अन्य ड्यूटी करते हैं। चंद्रपाल तंवर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने फिर से मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से निवेदन किया है कि हरियाणा के होमगार्ड जवानों का मासिक महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत बढ़ाया जाए।

WhatsApp Group Join Now