home page

पाकिस्तान की तरफ़ से गंगानगर होते हुए जोरदार आंधी आगे बढ़ रही है, पीलीबंगा में तेज आंधी, सिरसा में बदला मौसम

 | 
A powerful dust storm is moving in from Pakistan via Ganganagar; strong winds are hitting Pilibanga, and the weather has changed in Sirsa

mahendra india news, new delhi
पाकिस्तान साइड से उठा तूफान श्री गंगानगर राय सिंह नगर अनूपगढ़ श्री विजयनगर होता हुआ बीकानेर की तरफ बढ़ रहा है,  पाकिस्तान की तरफ़ से गंगानगर होते हुए जोरदार आंधी आगे बढ़ रही है
पीलीबंगा में तेज़ आंधी, हरियाणा के सिरसा में भी मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हैं। वहीं आंधी चल रही है। 

राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा उदयपुर तक पहुंच चुकी है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी सिस्टम के असर से 28 और 29 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने 28 सितंबर को राजस्थान के 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सीकर और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तीव्र मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा, पंजाब समेत 20 राज्यों में मौसम आज रहेगा खराब: झमाझम बारिश, ये भी बड़ी चेतावनी
मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार यानी 28 सितंबर 20 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में लैंड स्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है।


वहीं, कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में खतरनाक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच मछुआरों और किसानों को समुद्री इलाकों से दूर हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। पश्चिम मध्य बंगाल में अगले 24 घंटे फिर से भारी पडऩे वाले हैं।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है जिससे पूर्वी भारत के लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में डीप डिप्रेशन की वजह से मौसम बिगडऩे वाला है। उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में एक सुस्पष्ट दाब क्षेत्र में बदल गया।

इन प्रदेशों में प्रचंड बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की के अनुसार सोमवार यानी 28 सितंबर को देश के 20 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।