स्वामी विवेकानंद स्कूल अनियावाली के छात्र ने अंडर-17 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अनियावाली के होनहार छात्र राहुल कड़वा ने अंडर-17 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ राहुल का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राहुल कड़वा गांव अनियावाली के निवासी हैं। उनके पिता श्री रामपाल कड़वा डीसी कार्यालय में सरकारी कर्मचारी हैं। राहुल की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय की एचओडी फिजिकल एजुकेशन सुरभि बेनीवाल, प्राचार्य डॉ. निशा गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण खोथ, प्रेसिडेंट निहाल सिंह खोथ तथा डॉ. रोहतास जांगड़ा ने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना की।
राहुल के पिता श्री रामपाल कड़वा ने विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग, विशेष रूप से एचओडी सुरभि बेनीवाल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था के कारण ही विद्यार्थियों को लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।
