Sirsa में कम नंबर आने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, शरीर पर पड़े डंडों के निशान
A student was brutally beaten in Sirsa for scoring low marks, with baton marks on his body.
mahndra india news
Sirsa जिले में एक निजी स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लास टेस्ट में कम अंक आने पर अध्यापक ने 8वीं कक्षा के छात्र को डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल छात्र को उपचार के लिए Sirsa के नागरिक अस्पताल Sirsa में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा 8वीं कक्षा का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में हुए 15 अंकों के क्लास टेस्ट में छात्र के 8 अंक आए थे। इसी बात से नाराज होकर अध्यापक ने छात्र की डंडों से पिटाई कर दी।
पीड़ित छात्र ने बताया कि कम नंबर आने पर अध्यापक ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह डंडों के निशान उभर आए। घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।
अस्पताल में मौजूद परिजनों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना के बाद अभिभावकों में भी रोष देखने को मिल रहा है।
फिलहाल मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
