home page

हरियाणा प्रदेश में महिला का चल रहा था प्रेस प्रसंग, पति ने डांटा तो टावर पर चढ़ गई महिला; किया हाई-वोल्टेज ड्रामा

 | 
A woman in Haryana, who was involved in an extramarital affair, climbed a mobile tower and staged a high-voltage drama after being scolded by her husband

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंबाला जिला में मंडौर गांव में गुरुवार को एक महिला मोबाइल लेकर टावर पर चढ़ गई। 32 साल की महिला करीबन 100 फीट ऊंचाई पर चढ़ गई। पति और पड़ोसियों ने डायल 112 पर इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उतारा और महिला को पुलिस थाना में ले गई।

इस घटना के बाद में मामले की परतें खुलीं। बताया जा रहा है कि पूनम की शादी 12 साल पहले यूपी के जिला संभल के सुनील कुमार से हुई थी, जो टेनिस एकेडमी में कोच है। रात्रि में कूरियर कंपनी में कार्य करता है। बड़ी बेटी 11 वर्ष की है, 8 वर्ष का मंझला बेटा है और सबसे छोटी बेटी 4 वर्ष की है।
सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। गुरुवार दोपहर वह सो रहा था। अकेडमी जाने के लिए उठा तो बाहर भीड़ लगी थी। पता चला कि उसकी पत्नी उसका मोबाइल लेकर टावर पर जा चढ़ गई है। 
वह अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है, महिला ने बताया कि उसका पति मारपीट करता है।