home page

चेक बाउंस मामले में वांछित महिला को जिला इटावा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया

 | 
A woman wanted in a cheque bounce case was arrested from Etawah district, Uttar Pradesh
mahendra india news, new delhi

सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित आरोपी महिला को जिला इटावा उत्तर प्रदेश से काबू करने में सफलता हासिल की है ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी महिला को बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपी महिला अदालत से हाजिर नही हुई ।  

माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपी महिला को 30 नंबवर 2022 को माननीय अदालत द्वारा पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में सीआरपीसी की धारा 174A के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई थी ।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई  करते हुए आरोपी महिला मीना बाई पत्नी गुरमीत नाथ निवासी वार्ड नंबर 27 जेजे कॉलोनी सिरसा हाल गांव चित्रा थाना रिजॉर्ट,जिला इटावा, उत्तर प्रदेश को जिला इटावा उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला को अदालत में पेश किया गया है, जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया  है।

WhatsApp Group Join Now