हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, इनको बनाया प्रत्याशी
Sep 9, 2024, 15:54 IST
| 
हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में समझौता नहीं हुआ। कांग्रेस ने आप की मांग को ठुकरा दिया है। इसके बाद आप ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है।
हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आज शाम तक सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे। इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में समझौता नहीं हुआ। कांग्रेस ने आप की मांग को ठुकरा दिया है।