home page

हरियाणा में आम आदमी पार्टी 15 दिसंबर से शुरू करेगी बदलाव यात्रा: कुलदीप गदराना


-फरीदाबाद से डा. सुशील गुप्ता और सिरसा से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे डा. अशोक तंवर

 | 
 -फरीदाबाद से डा. सुशील गुप्ता और सिरसा से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे डा. अशोक तंवर

mahendra india news, new delhi

आम आदमी पार्टी इसी 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रदेश की 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा शुरू करेगी। सिरसा से डा. अशोक तंवर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। सिरसा लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डा. अशोक तंवर, महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा, कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह, जबकि फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व खुद डा. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में समाप्त होगी।

उनके साथ जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां, प्रदेश किसान सैल अध्यक्ष कुलदीप भांभू, जिला मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल, यूथ सचिव राजेश मलिक, रिछपाल सिंह, कीरत सिंह ाी मौजूद थे। कुलदीप गदराना ने बताया कि सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डा. अशोक तंवर, महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा, कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह, जबकि फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व खुद डा. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान haryana की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगें। उन्होंने कहा कि सुबह से शुरू होकर यात्रा का ठहराव गांवों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं है। 131 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है।

WhatsApp Group Join Now


 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 8240 कक्षाओं की कमी है। यही बदहाली चिकित्सा के क्षेत्र में भी है। मु यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई के कारण चिकित्सकों की सुनवाई नहीं हो रही है। आज से चिकित्सक हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मुकाबले 2022 में नशे से ग्रसित 3738 ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। इसका मु य कारण रोजगार नहीं मिलना है। खट्टर सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल रही है। 9 year के कार्यकाल में 30 से ज्यादा बार पेपर लीक हुए हैं। पूरे हरियाणा में नशे का कारोबार ने पैर पसार चुका है।


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान बीजेपी की नीतियों से बुरी तरह परेशान है। फसल बिक्री के समय सरकार पोर्टल पोर्टल का खेल खेलने लग जाती है। बाढ़ से फसल बर्बादी का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। यमुना के साथ लगते जिलों की कृषि योग्य भूमि भी रेत से अटी पड़ी है। जबकि बीजेपी सरकार ने  किसानों की आय की बजाय कर्जा दुगना करने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के गृह जिले में 2022 के मुकाबले दुगने किसान कर्जदार हो गए। वहीं कृषि मंत्री ने किसानों की बहनों बेटियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसान विरोधी मंसूबे दिखा दिए। जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां ने बताया कि 15 दिसंबर से शुरू होने वाली यात्रा में प्रदेश के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 10 दिन चलने वाली यात्रा के माध्यम से 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों में जाने का काम करेंगे और प्रदेश के चारों कोनों से शुरू होने वाली यात्रा पूरे प्रदेश में बदलाव का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नया हरियाणा बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सत्तासीन पार्टियां और विपक्ष पूरी तरह से फेल हो चुका है। 


आम आदमी पार्टी ही जनता के सामने मजबूत विकल्प है। किसान, मजदूर, गरीबों के उत्थान, चिकित्सा, बेहतर शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे।
उन्होंने राजनीति से विमुख हुए लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि विभिन्न पार्टियों के जनता विरोधी नीतियों से परेशान होकर राजनीति से दूरी बनाने लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होकर भ्रष्टाचार, युवाओं के रोजगार और प्रदेश में फैलते नशे के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का काम करें।