home page

आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील कुमार पहुंचे सिरसा, पदाधिकारियों से मिले, की संगठन विस्तार पर चर्चा

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार रविवार को पार्टी के जिला सचिव श्याम मेहता के सिरसा स्थित आवास पर पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती व विस्तार संबंधी चर्चा की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि आम आदमी के सरोकारों को सिद्ध करने में आप कहीं भी पीछे नहीं है। इसके उदाहरण दिल्ली व पंजाब में देखे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बेशक दिल्ली में भाजपा सरकार ने शासन संभाल लिया है मगर अल्प समय में ही वह लोगों के दिलों से उतर गई है और लोग पुन: आम आदमी पार्टी के कल्याणकारी कार्यों को याद करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी आप पूरी तरह से लोककल्याण को समर्पित है और इस दिशा में सांगठनिक तौर पर मजबूती से कार्य पूरे हरियाणा में तीव्रता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 14 दिसंबर को भी सिरसा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से अवगत करवाने के साथ-साथ संगठन विस्तार पर भी विमर्श कर उसे किया जाएगा।

इस अवसर पर आप के जिला सचिव श्याम मेहता के अलावा सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सिरसा सचिव विरेंद्र सिंह एडवोकेट, चिकित्सक प्रकोष्ठ के सहसचिव डॉ. सुकेश अरोड़ा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला सचिव विजय मोंगा, जिला उपाध्यक्ष कविता नागर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार आप पदाधिकारियों सहित जिले में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शरीक हुए।

WhatsApp Group Join Now