राजकीय महिला महाविद्यालय SIRSA में एबीवीपी इकाई गठित, निकिता को अध्यक्ष, समृद्धि को मिला सचिव का दायित्व
mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में एबीवीपी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से प्रांत छात्रा सह प्रमुख कुमारी दिशा चावला एवं नगर मंत्री कुमारी तन्नू उपस्थित रही। बैठक के दौरान दिशा चावला ने विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीपी के इतिहास विकास पर प्रकाश डालते हुए छात्र हित एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण में एबीवीपी के बहुमूल्य योगदान पर अपने विचार रखे।
नगर मंत्री कुमारी तन्नू ने एबीवीपी की कार्यपद्धति एवं अनूठी संगठन संरचना पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उन्होंने कहा कि एबीवीपी में कोई पद नहीं दिया जाता है, बल्कि दायित्व दिया जाता है तथा कार्यकताओं द्वारा जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया जाता है। तत्पश्चात महाविद्यालय इकाई की घोषणा की गई। महिला महाविद्यालय सिरसा इकाई में अध्यक्ष निकिता, उपाध्यक्ष रजतप्रिया, उपाध्यक्ष सरचना, उपाध्यक्ष प्रोमिला उपाध्यक्ष तनिष्क, इकाई मंत्री समृद्धि, सह मंत्री योगिता, सह मंत्री प्रीटी, सह मंत्री सपना, सह मंत्री गीतांजलि, संयोजक कविता ,
एसएफएस सह संयोजक पायल, एसएफएस संयोजक सिमरन, एसडीएफ सह संयोजक खुशी, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक ललिता, राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक पूजा, खेलो भारत संयोजक निधि, खेलो भारत सहसंयोजक दीक्षा,मीडिया संयोजक अलीशा, मीडिया सहसंयोजक संजना, सोशल मीडिया संयोजक खुशी, सोशल मीडिया सहसंयोजक मधु, कोषाध्यक्ष जसप्रीत कौर, कार्यकारिणी सदस्य अन्नु, नीलम, संजना, हरमन, खुशी, अमनदीप, आरजू, मुस्कान, मोनिका, मनप्रीत कौर, दीपू, किरणदीप, प्रनीत, दिशा, हर्षिता, मनजोत, आरजू, पूजा, रमनदीप, स्नेहा आदि को दायित्व दिया गया।
