एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई की हुई घोषणा, मोहित बिश्नोई अध्यक्ष व कर्णवीर बने मंत्री
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी की एक बैठक CDLU SIRSA प्रांगण में हुई तथा सत्र 2025.26 के लिए विश्वविद्यालय इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रांत मंत्री सुनील शास्त्री, जिला प्रमुख संदीप कुमार देशप्रेमी, जिला संयोजक संजीव रलिया, नगर अध्यक्ष डा. कपिल कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख शशि, नगर मंत्री साहिल न्योल, राजेंद्र बैनीवाल, नगर कार्यालय मंत्री ममता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला प्रमुख संदीप देशप्रेमी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है, जो कि देश के भावी कर्णधार, नेतृत्व कर्ता तैयार करने वाला विश्व का सबसे बड़ा एकमात्र अनूठा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद की पाठशाला में तरासे गए अनेकों कार्यकर्ता आज देश-प्रदेश के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दे रहे हैं।
परिषद में कोई पद नहीं दिया जाता है बल्कि दायित्व दिया जाता है, जिसे कार्यकर्ता अनामिका के भाव के साथ अपना फर्ज समझकर निभाते हैं। प्रांत सह मंत्री सुनील शास्त्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अन्य कुछ बरसाती समूहों की तरह कोई हौ-हल्ला खड़ा करने वाला दिशाहिन युवाओं का संगठन नहीं है, बल्कि परिषद आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में निश्चित पद्धति के अनुरूप कैंपस में विद्यार्थियों के बीच रहकर सुसंस्कृत भावी नेतृत्व कर्ता तैयार करने के साथ-साथ छात्र हित एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण में 1948-49 से अनवरत अपना योगदान देने वाला अनुशासित छात्र संगठन है।
जिला संयोजक संजीव रलिया ने कहा कि मोहित बिश्नोई और कर्णवीर ने सौम्य स्वभाव के साथ एक समर्पित उर्जावान कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, परिषद ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। आशा है सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उचित सामंजस्य के साथ छात्र हित एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण में बहुमूल्य योगदान देंगे और इस जिम्मेदारी से निश्चित रूप से उनकी नेतृत्व क्षमता में ओर अधिक निखार आएगा।
