कुशल मंच संचालन के लिए शिक्षाविद चमन भारतीय सम्मानित
सिरसा। ग्रामीण विकास संस्थान हरियाणा, राज्य पंचायत संसाधन केंद्र हरियाणा और जिला परिषद, सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान दिवस समारोह के अवसर पर चमन भारतीय शिक्षाविद को कुशल मंच संचालन के लिए समारोह के मुख्य अतिथि डा. वीरेंद्र चौहान, डा. सुभाष चंद्र, सीईओ जिला परिषद सिरसा, डा. नीलम चिकारा योजना प्रबंधन एवं विकास विशेषज्ञ हरियाणा, वीर शांति स्वरूप चेयरमेन नगर परिषद, सिरसा ने सम्मानित किया। आज का यह राज्य स्तरीय समारोह पंचायत भवन जिला, सिरसा में आयोजित किया गया,
जिसमें गांवों से सरपंच प्रतिनिधि,, नारी सशक्तिकरण, युवाओं और बुजुर्गों का जोश देखते ही बनता था। मुख्य अतिथि डा. वीरेंद्र चौहान ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा उनके साथ सभागार में उपस्थित समस्त जन ने भी प्रस्तावना का उनके संग वाचन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. वीरेंद्र चौहान ने अपने वक्तव्य में संविधान सभा की रूपरेखा के बारे में भी पूरे विस्तार से बताया। डा. सुभाष चंद्र मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिरसा ने मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन किया और पुष्प गुच्छ भेंट किए। इस समारोह में विक्रमजीत सिंह प्रोफेसर, जिला कोऑर्डिनेटर मोनिका, आशीष, गांवों से आए सरपंच और अन्य जनमानस भी उपस्थित था।
