home page

जमीन नाम करवाने के एवज पर 7.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामलें में आरोपी गिरफ्तार

 | 
news
mahendra india news, new delhi

जिला सिरसा के थाना ऐलनाबाद क्षेत्र में जमीन नाम करवाने की एवज में 7 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा, सिरसा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को गांव काशी का बास, तहसील ऐलनाबाद निवासी पीड़ित महिला मैना देवी पत्नी रोहताश ने थाना ऐलनाबाद में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में महिला ने बताया कि गांव नीमला निवासी विनोद कुमार और पवन कुमार उनके घर आए तथा आर्थिक जरूरत का हवाला देकर अपनी 3 कनाल 16 मरले जमीन बेचने की बात कही। आरोपियों ने जमीन उनके नाम करवाने का आश्वासन देकर 7 लाख 50 हजार रुपये ले लिए।पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के कहने पर जमीन की राशि आरटीजीएस के माध्यम से पवन कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।

बाद में पता चला कि आरोपियों ने उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दी, जिससे उनके साथ धोखाधड़ी हुई।शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा, सिरसा को सौंपी गई। आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी गांव नीमला को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now

इस मामले में एक अन्य आरोपी विनोद कुमार निवासी नीमला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर शामिल जांच कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।आर्थिक अपराध शाखा द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।