home page

SIRSA में कोकीन सप्लाई करने वाला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने कोकीन सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि 26 मार्च 2026 को एबीवीटी स्टाफ पुलिस ने पंचायत भवन सिरसा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4 ग्राम 16 मिलीग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था

आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि बरामद कोकीन उसने दीपक उर्फ डींपी पुत्र खेमचंद निवासी कांडा कॉलोनी, सिरसा से खरीदी थी।इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान आरोपी दीपक उर्फ डींपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोकीन कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिलने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now