home page

ऑटो मार्केट, अजय विहार एवं डबवाली रोड SIRSA पर अवैध रूप से चल रहे सर्विस स्टेशनों के विरुद्ध कार्रवाई, पानी के कनेक्शन काटे एवं जुर्माना लगाया गया

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
SIRSA उपमंडल अभियंता दीपक रेबड़ी एवं जिला सलाहकार  राकेश सोगलान की अध्यक्षता में गठित विशेष टीम द्वारा SIRSA ऑटो मार्केट, अजय विहार तथा डबवाली रोड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे सर्विस स्टेशनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
टीम के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त स्थानों पर कई सर्विस स्टेशन बिना विभागीय अनुमति  पानी कनेक्शन के संचालित किए जा रहे थे। नियमानुसार उल्लंघन पाए जाने पर टीम द्वारा मौके पर ही इन अवैध सर्विस स्टेशनों के पानी के कनेक्शन काटे गए तथा नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया

 

इस अवसर पर श्री दीपक रेबड़ी ने कहा कि "सार्वजनिक संसाधनों का अवैध उपयोग एवं बिना अनुमति के व्यावसायिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। भविष्य में भी ऐसे अवैध संचालकों के विरुद्ध विभाग द्वारा निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी, इस कार्रवाई के दौरान बी.आर.सी.  राजेश कुमार, बी.आर.सी.  प्रेम कुमार, बी.आर.सी.  सीताराम, बिल इंचार्ज ओमप्रकाश एवं आर.एम.ई. स्टाफ उपस्थित रहे।