SIRSA के एडवोकेट अमित साहनी महामहिम राज्यपाल द्वारा हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त
Advocate Amit Sahni of SIRSA appointed as Additional Advocate General of Haryana by His Excellency the Governor

सिरसा के मूल निवासी एडवोकेट अमित साहनी को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य सरकार का एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। बीते सप्ताह हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय की स्वीकृति से अमित साहनी और अन्य लॉ अफसरों की नियुक्ति के आदेश द्वारा जारी किये गए। राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार उन्हें अपना कार्यभार एडवोकेट जनरल, हरियाणा के पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में स्थित कार्यालय रहेगा । एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ सुमित्रा महाजन IAS द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अमित साहनी और बाकी लॉ अफसरों की नियुक्तियां प्रारंभिक तौर पे एक साल के लिए की गयी है। इस अवधि के बाद उनके काम के मूल्यांकन के आधार पर कार्यकाल को आगे बढाया जाता है।
अमित सहनी ने अपनी स्कूली शिक्षा सिरसा में पूरी करने करने के बाद स्थानीय राजकीय नेशनल कॉलेज से 2004 में आर्ट्स से स्नातक। फर्स्ट जनरेशन लॉयर अमित साहनी ने वर्ष 2004 में ही चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में लॉ एंट्रेंस एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ स्नातक प्रवेश परीक्षा में अति उच्च स्थान प्राप्त किया था ।
साहनी दिल्ली उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में 58 से अधिक जनहित याचिकाएं दायर कर चुके हैं, जिनमें दिल्ली की शाहीन बाग़ में रोड ब्लॉकेज को लेकर दायर उनकी जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर वकील अमित साहनी से जुड़ा प्रश्न भी अपनी परीक्षा में शामिल किया था ।
अमित साहनी ने अपने करियर में कई हाई प्रोफाइल मुकदमों में सेवाएं दी हैं. वे हरियाणा के राजनीतिक चौटाला परिवार, जेसिका लाल हत्याकांड के आरोपी मनु शर्मा, तंदूर कांड के आरोपी सुशील शर्मा, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, हरियाणा जज पेपर लीक केस और कई ब्यूरोक्रेट और जुडिशल ऑफिसर्स के वकील रह चुके हैं ।
अमित साहनी को जुलाई 2022 में दिल्ली के राज्यपाल द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट की स्वीकृति से दिल्ली हाईकोर्ट में एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर चयनित किया गया था जहाँ उन्होंने फरवरी 2024 तक अपनी सेवाएँ दी जिसके बाद अगस्त 2024 में अमित साहनी को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड , राजस्व विभाग, वित् मंत्रालय का स्पेशल पब्लिक प्रासीक्यूटर (विशेष लोक अभियोजक) नियुक्त किया गया था
इसी साल मार्च 2025 में माननीय राष्ट्रपति द्वारा अमित साहनी का चयन दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड , राजस्व विभाग, वित् मंत्रालय के सीनियर स्टैंडिंग काउंसल के लिए भी किया गया था।
गौरतलब है कि वर्तमान में एडवोकेट जनरल का कार्यालय राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो राज्य सरकार को कानूनी मामलों में परामर्श देता है और हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में राज्य-सरकार की ओर से पैरवी करता है। ऐसे में एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद का अपना महत्व है और यह भी देखा गया है कि अच्छा काम करने वाले लॉ अफसरों भविष्य में हाई कोर्ट जज तक नियुक्त किये जाते रहे हैं।
आज मंगलवार को अमित साहनी ने एडवोकेट जनरल श्री परविंदर चौहान के कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया है। इसके अतिरिक्त अमित साहनी फिलहाल एम.सी.डी. और डी.डी.ए. के भी वकील है और ऐसे में उनकी नियुक्ति हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के लिए की गयी है।
अमित साहनी ने अपनी इस नियुक्ति पर हरियाणा सरकार, सभी गुरुजनो, मित्रों और शुभचिंतको का आभार व्यक्त किया।