अधिवक्ता परिषद सिरसा इकाई ने करवाया स्टडी सर्कल कार्यक्रम
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। अधिवक्ता परिषद सिरसा इकाई द्वारा स्टडी सर्कल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्याक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीयगीत से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुनिश जिन्दिया, जिला एवं सत्र न्यायधीश व मुख्य वक्ता के रूप में सुमित गर्ग अतिरिक्त फैमिली जज ने शिरकत की।
उन्होंने पारिवारिक कानून और समकालीन चिंताएं विषय पर विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. उमेद सिंह चेयरमैन विधि विभाग सीडीएलयू सिरसा ने शिरकत की। आए हुए मेहमानों का स्वागत कृष्ण लांबा द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में युवा साथियों व अन्य अधिवक्ताओं ने शिरकत की। अधिवक्ता परिषद सिरसा के कार्यक्रम में मंच सचालन रोहित कुमार ने किया।
विभाग प्रमुख विजय शर्मा द्वारा अधिवक्ता परिषद के बारे में सभी को जानकारी दी गई। सिरसा बार इकाई का भी पूर्ण सहयोग रहा, जिसमें उपप्रधान केवल कंबोज, सचिव हरदीप सिद्धू उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समापन पर अधिवक्ता पुखराज सिंह चौहान ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान की सुन्दर प्रस्तुति द्वारा किया गया। इस मौके पर अमित गोयल प्रांत उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार मलिक संरक्षक, ऋषि शर्मा मार्गदर्शन मंडल, राजेश, राकेश पारिक कार्यकारणी सदस्य, भूपेंद्र खट्टर, कपिल देव, सुरेश मेहता, सचिन नंदा उपाध्यक्ष, संजय मेहता, सुरेश जोशी कार्यकारणी सदस्य, सौरभ नागपाल, अनिता बंसल कार्यकारणी सदस्या, चंद्र रेखा महिला उपाध्यक्ष, स्नेह कृतिका, सुमन अत्री युवा प्रमुख, अनीता कार्यकारिणी सदस्या, सोनम गोयल महिला मंत्री, जनक मंत्री, अशोक शर्मा न्याय केंद्र प्रमुख, सुखविंदर, आशीष लढा मंत्री, रवि, जगत मेहता मार्गदर्शन मंडल व अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।
