एक दशक बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित, हाईकमान ने जारी की सूची, देखें लिस्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर कांग्रेस ने एक दशक के बाद मंगलवार देर रात्रि 32 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार भी विधानसभा चुनाव की तरह दबदबा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ही रहा है। जानकारी के अनुसार 32 में से 22 जिला अध्यक्ष पूर्व सीएम हुड्डा गुट के बताए जा रहे हैं, जबकि 7 सांसद कुमारी सैलजा, एक रणदीप सुरजेवाला और 2 कैप्टन अजय यादव के समर्थक हैं। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष की अभी नियुक्ति नहीं की गई है।
आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश के अंदर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अंबाला कैंट में परविंदर परी, अंबाला सिटी में पवन अग्रवाल, अंबाला ग्रामीण में दुष्यंत चौहान, हिसार शहरी में बजरंग दास गर्ग, झज्जर में संजय यादव, जींद में रिषी पाल, कैथल में रामचंद्र गुर्जर, करनाल ग्रामीण में राजेश वैद्य, करनाल शहरी में पराग गाबा,
भिवानी ग्रामीण में बंसीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौधरी, भिवानी शहर में प्रदीप गुलिया, चरखी दादरी में सुशील धानक, फरीदाबाद में बलजीत कौशिक, फतेहाबाद में अरविंद शर्मा, गुरुग्राम ग्रामीण में वर्धन यादव, शहरी में पंकज डावर, पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक, रेवाड़ी ग्रामीण में सुभाष चंद चावड़ी, रेवाड़ी शहरी में प्रवीण चौधरी, रोहतक ग्रामीण में बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी में कुलदीप सिंह,
हिसार ग्रामीण से अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल,कुरुक्षेत्र में मेवा सिंह, सिरसा में संतोष बैनीवाल, सोनीपत ग्रामीण में संजीव कुमार दहिया,महेंद्रगढ़ में सत्यवीर यादव, मेवात (नूंह) में शाहिदा खान, पलवल में नेत्रपाल अधाना, पंचकूला में संजय राणा, सोनीपत शहरी में कमल दीवान, यमुनानगर ग्रामीण में नरपाल सिंह और यमुनानगर शहरी में देवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
