लव मैरिज के बाद रिश्ते में दरार, क्रिकेट बैट से पत्नी का सिर पाड़ा, 30 टांके लगे

हरियाणा की बड़ी खबरों मेंं अंबाला से हैं। जहां पर जिला अंबाला में पति हैवान बन गया। पति ने अपनी पत्नी को क्रिकेट बैट से बड़ी बेरहमी से पिटाई कर डाली। इससे महिला के सिर में 30 टांके लगे हैं। वहीं उसके बॉडी पर अन्य हिस्सों पर भी चोट आई है। जानकारी के अनुसार घटना अंबाला के बब्याल के टंकी वाले मोहल्ले की है। घायल महिला की पहचान 29 वर्षीय मनप्रीत के तौर पर हुई है। वहीं उसका आरोपी पति प्रदीप फरार है।
दोनों के बीच हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते आरोपी पति ने पत्नी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। दोनों पति-पत्नी अलग रहते हैं। पत्नी की ओर से पिछले माह पति को तलाक का नोटिस भेजा गया था। बताया जा रहा है कि इस बात से वह रंजिश में था। आज सोमवार को आरोपी पति ने पत्नी को बात करने के लिए घर बुलाया था। जैसे ही महिला घर पहुंची तो आरोपी पति ने उसपर बैट से हमला कर दिया, इससे महिला लहूलुहान होकर गिर गई।
घायल मनप्रीत को उपचार के लिए अंबाला कैंट के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला के सिर पर कई जगह गहरे घाव हुए हैं, उसके 30 टांके लगे हैं। उसके दोनों बाजुओं में भी नील पड़े हुए हैं। बाजू तो दूसरे हाथ में जोड़ के एक्स-रे करवाए जा रहे हैं।
14 वर्ष पहले की थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार घायल मनप्रीत ने बताया कि वह बब्याल में ही टंकी वाली गली में रहती है। उसकी लव मैरिज 2011 में प्रदीप के साथ हुई। शादी करने के बाद एक बेटा व एक बेटी हैं। आपसी झगड़े के चलते कई बार थाने में शिकायत दे चुकी है। आपसी सहमति के चलते मई महीने के अंदर अदालत में तालाक के लिए नोटिस भेजा था। सोमवार को सुबह बात करने के लिए घर पर बुलाया गया। शोर मचने के बाद पड़ोसियों ने बीच बचाव कर महिला को बचाया गया।