home page

विधानसभा के बाद हरियाणा में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन ढीला, बीजेपी ने मेयर की 9 सीटें जीती

 
After the assembly elections, Congress' performance in the municipal corporation elections in Haryana was poor, BJP won 9 mayor seats
 | 
 After the assembly elections, Congress' performance in the municipal corporation elections in Haryana was poor, BJP won 9 mayor seats

mahendra india news, new delhi

होली पर्व से पहले हरियाणा में रंग गुलाल उड़ रहा है। नगर निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशियों के समर्थक खुशी मना रहे हैं। हरियाणा निकाय चुनाव के परिणामोंं के लिए रिजल्ट आ रहा है। अभी तक आए नतीजों में बीजेपी को बढ़त मिली है. अंबाला, करनाल में बीजेपी की जीत हुई है. वहीं, कांग्रेस मेयर चुनाव में अब तक पीछे है।

हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से BJP सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था। वहीं, BJP रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है


आपको बता दें कि हरियाणा में 2 मार्च को हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें 51 लाख वोटर थे. हालांकि, 46 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस बार 7 नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी। 

WhatsApp Group Join Now


देश में सबसे ज्यादा मार्जिन के साथ मेयर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड आज टूट गया। 

पहले ये रिकॉर्ड गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल के नाम था। सुनीता ने 287000 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।

लेकिन आज फरीदाबाद से बीजेपी की प्रवीण बत्रा जोशी ने 316852 का नया रिकॉर्ड बना दिया।

रोहतक से भाजपा के मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई को 45198  मतों से हराया।

अंबााला की BJP मेयर प्रत्याशी शैलजा सचदेवा की भारी मतों से जीत
 

 

हिसार नगर निगम से मेयर के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली 75000 से अधिक वोटों से जीते

सिरसा नगर परिषद का अपडेटेड फाइनल चुनाव परिणाम 
चेयरमैन पद के लिये बीजेपी के वीर शांति स्वरूप जीते
__----------------
वार्ड वाइज एम सी

वार्ड 1 -  कांग्रेस समर्थित आरती 
वार्ड 2 - कांग्रेस समर्थित चंचल देवी
वार्ड 3 - कांग्रेस समर्थित रमेश मेहता
वार्ड 4 - बीजेपी से सनप्रीत सोढ़ी
वार्ड 5- बीजेपी से जसपाल सिंह 
वार्ड 6 - कांग्रेस समर्थित गोपीराम सैनी
वार्ड 7 - बीजेपी से सुमन शर्मा
वार्ड 8 - कांग्रेस समर्थित संगीता सचदेवा
वार्ड 9 - कांग्रेस समर्थित अनीता रानी
वार्ड 10 - कांग्रेस समर्थित संजय कुमार 
वार्ड 11 - बीजेपी से राजन शर्मा 
वार्ड 12 - बीजेपी से दीपक बंसल 
वार्ड 13 - बीजेपी से मनीष कुमार 
वार्ड 14 - बीजेपी से अंग्रेज बठला
वार्ड 15 - BJP के हेमकांत शर्मा जीते
वार्ड 16 - कांग्रेस समर्थित रणधीर कुमार जीते
वार्ड 17 - BJP की मोनिका सर्राफ जीती
वार्ड 18 - कांग्रेस समर्थित राजिंद्र सरदाना जीते
वार्ड 19 - BJP की रुबी सेठी जीती
वार्ड 20- BJP के संजीव रातुसरिया जीते
वार्ड 21 - BJP की चंद्रिका गनेरीवाला जीती
वार्ड 22 - आजाद उम्मीदवार सरोज रोहिल्ला जीती
वार्ड 23 - BJP की कुसुम जीती
वार्ड 24 - BJP के विक्रम सैनी जीते
वार्ड 25 - BJP की पूजा रानी जीती
वार्ड 26 - आजाद राजेन्द्र राजू जीते
वार्ड 27 - BJP के मनमोहन मिड्ढा जीते
वार्ड 28 - BJP के जोगिंद्र सिंह जीते
वार्ड29- BJP से राखी मौर्या 
वार्ड 30- आजाद बलविंदर सिंह
वार्ड31- BJP से अनु मल्होत्रा
वार्ड32-BJP से आशा रानी