home page

डिस्कस थ्रो में अगमजोत कौर ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

 | 
Agamjot Kaur secured third place in the discus throw

 mahendra india news, new delhi
 भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गांव वैदवाला की अगमजोत कौर पुत्री शहनाज मोकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अगमजोत कौर ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान अगमजोत कौर ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए डिस्कस को शानदार दूरी तक फेंका।

अगमजोत कौर वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। उनके इस प्रदर्शन पर विद्यालय की प्राचार्य, खेल शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। अगमजोत कौर की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।