home page

स्वतंत्रता दिवस पर गुप्तचर विभाग के फील्ड ऑफिसर भीम भांभू को कृषि मंत्री श्याम सिंह ने किया सम्मानित

 | 
Agriculture Minister Shyam Singh honored Intelligence Department Field Officer Bhim Bhambhu on Independence Day

mahendra india news, new delhi

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर गुप्तचर विभाग के फील्ड ऑफिसर भीम भांभू को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

गुप्तचर विभाग के फील्ड ऑफिसर भीम भांभू को जहां भी ड्यूटी पर तैनात किया है। इन्होंने अपनी जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से निभाई है। अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली, ईमानदारी और मैत्रीपूर्ण व्यवहार के चलते उन्होंने जिला पुलिस में विशेष पहचान बनाई है। उनके सम्मान से जिला पुलिस के अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।