home page

हरियाणा में डॉक्टर के घर पर मिली एके 47, आडीएक्स व कारतूस

 | 
हरियाणा में डॉक्टर के घर पर मिली एके 47, आडीएक्स व कारतूस 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में फरीदाबाद जिले से हैं। जहां पर यूपी के सहारनपुर से जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के रहने वाले एक डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में छ्व&्य पुलिस ने फरीदाबाद में किराए पर रह रहे डॉक्टर के कमरे में छापा मारा।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील ने फरीदाबाद में किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।


पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, एके 47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकल रखा हुआ था।
तीन माह पहले किराये पर लिया था कमरा बताया जा रहा है कि डॉक्टर शकील ने 3 माह पहले ही किराये पर कमरा लिया था। रेड के दौरान 10 से 12 गाडय़िां मौके पर पहुंचीं। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक को कहा था- सिर्फ सामान रखना है सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर शकील ने कमरा किराये पर लेते हुए मकान मालिक को कहा था कि उसे यहां सिर्फ सामान रखना है। उसके बाद कई बैग यहां रखे गए। बैग में क्या है, ये न मकान मालिक ने पूछा न किसी और ने। बताया जा रहा है कि कमरे में 14-15 बैग रखे मिले।

WhatsApp Group Join Now