12 अक्टूबर को 24 राज्यों में जबरदस्त बारिश का अलर्ट, इस गति से चलेगी तेज हवाएं
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल सोमवार यानि 12 अक्टूबर को भी मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज आंधी से लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी से तूफानी हवा उठ सकती है जिससे पूर्वी भारत के राज्यों में देर रात आंधी-तूफान कहर बरपा सकता है। वहीं, 2 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर निचले वायुमंडल में हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर निचले वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा चलने की चेतावनी है।
इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों में मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। किसानों के फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
