home page

1 अगस्त को आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Alert for stormy rains in 15 states—including Haryana, Punjab, and Rajasthan—today, August 1; also, a major warning

mahendra india news, new delhi

मौसम में आज एक अगस्त 2026 के दिन बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज शनिवार को 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिलेगा। कई प्रदेशों में भूस्खलन की भी चेतावनी है। किसानों के फसल को नुकसान की आशंका है। पहाड़ी राज्य के लोगों के लिए विशेष अलर्ट है।

नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है और राजस्थान के आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है

इन प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानि 1 अगस्त को हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में जोरदार बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है।

दिल्ली में 1 अगस्त की देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।