home page

25 सितंबर को 20 घंटे के अंदर 17 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवा

 | 
Alert for torrential rain across 17 states within 20 hours on September 25; wind speeds to reach this level

mahendra india news, new delhi

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में मौसम मेें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार यानी 25 सितंबर को 17 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 
 

इसी के साथ ही 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस आंधी के चलते ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान हो सकता है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। घने जंगल वाले रास्ते में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी के आसपास 25 सितंबर को स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहन अवदाब के चलते पूर्वी राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी चल सकती है। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। निचले क्षोभमंडल स्तरों पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के पास गहन अवदाब के रूप में उत्तरी आंध्र प्रदेश - दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की बहुत संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 17 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है।