18 अगस्त को 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल मंगलवार यानि 18 अगस्त को भी बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ आंधी जैसी तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
दिल्ली में हल्की बारिश की चेतावनी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कुछ देर झमाझम बरसने के बाद बादल साफ हो जाएंगे। लेकिन दोपहर के समय एक बार फिर से बारिश की आशंका है। हालांकि, शाम होते-होते मौसम फिर से साफ हो जाएगा। दिल्ली में बारिश तो सुबह और शाम के समय ही होगी, लेकिन बादल दिनभर छाए रहेंगे।
इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात
मौसम में कल बड़ा बदलाव देखेनको मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश (पूर्वी), बिहार, राजस्थान (पूर्वी), मध्य प्रदेश (पूर्वी), छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भीषण बारिश होगी।
