home page

24 जून को आज 16 घंटे के भीतर 19 प्रदेशों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, इस गति चलेगी आंधी

 | 
Alert issued for heavy rain and storms across 19 states within the next 16 hours today, June 24; squalls expected to move at this speed

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि 24 जून को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कई प्रदेशोंं में एक बार फिर से मौसम बिगडऩे वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बरसात-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस बरसात के साथ 80 किलोमीटर से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा कहर बरपा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। मौसम विभाग ने लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में जाने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो मुश्किलों में फंस सकते हैं।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, और एमपी के कुछ हिस्सों में आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं; इसके बाद के 3-4 दिनों में झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसके आगे बढऩे की संभावना है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।


इन प्रदेशों में बरसात -आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को 19 राज्यों में मौसम के अंदर बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा और केरल में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी प्रदेशों में वज्रपात और बिजली का कहर देखने को मिल सकता है।