home page

10 अगस्त को आज 16 प्रदेशों में झमाझम बरसात का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतरा

 | 
Alert issued for heavy rainfall across 16 states today, August 10; risk of lightning strikes as well

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज सोमवार यानि दस अगस्त को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 12 घंटों में देश के कई हिस्सों में जोरदार बरसात का दौर तेज हो सकता है। कई प्रदेशों में भारी बरसात के साथ आंधी और गरज-चमक का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढऩे की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के 1के अनुसार आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सप्ताह के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम की गतिविधियों के पीछे अलग-अलग मौसमी प्रणालियों की भूमिका है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र का प्रभाव पहले से दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सप्ताह के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बताई गई है। भारी बारिश के बीच पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढऩे का खतरा बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।

16 प्रदेशों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

WhatsApp Group Join Now