home page

हरियाणा, पंजाब समेत 21 प्रदेशों में आज 11 घंटे के भीतर तूफानी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Alert issued for stormy rain within the next 11 hours across 21 states, including Haryana and Punjab; warning of hailstorms also issued

mahendra india news, new delhi

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मंगलवार यानि 7 जुलाई 2026 को हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आफत मचा सकती है। इस आंधी के चलते कई प्रदेशों में नुकसान की संभावना है। वहीं, पूर्वी प्रदेशों में बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों के लिए अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं। 

वहीं, कई प्रदेशों में ओले गिरने से लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना कम दबाव वाला क्षेत्र उसी इलाके में एक अवदाब में बदल गया है। इसके बाद के 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ को पार करने की भी बहुत संभावना है।


इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार देश के 21 प्रदेशों हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है

WhatsApp Group Join Now