home page

सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को ऑल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन ने दिया समर्थन

 | 
All India Home Guard Association extends support to the sanitation workers' agitation

mahendra india news, new delhi
HARYANA प्रदेशभर में चल रहे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को शनिवार को ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा ने समर्थन दिया। एसोसिएशन के संगठन सचिव जसवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की मंजूरी से नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के 8 अगस्त से चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने को पूर्ण समर्थन दिया है और हरियाणा सरकार से मांग है कि इनकी मांगें जल्द से जल्द पूर्ण करें।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल से अपील की कि नगर पालिका कर्मचारी संघ जो सफाई कर्मचारियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनकी मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सीवर कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करना, जो सफाई कर्मचारी पढ़े लिखे हैं, उनको तृतीय कर्मचारियों की श्रेणी में लिया जाए, डोर-टू-डोर वर्कआउट के कर्मचारियों को 15200 रुपये मासिक, न्यूनतम वेतन दिया जाए, ई.पी.एफ और ई.एस.आई की सुविधा भी दिए जाए। एक्सप्रेस चिकित्सा सुविधा, ग्रैजुएटी,

सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता आदि लाभ और अन्य मांग सफाई कर्मचारियों की पूरी की जाए जो की पूर्ण रूप से जायज है। इस मौके पर निर्मल सिंह, देशराज मेहता, मुख्य सलाहकार नरेंद्र शर्मा, विनोद कुमार मावलिया, राजेश कुमार जांडली, सुनील अग्रोहा, चंद्र सिंह (जिला -प्रधान फरीदाबाद), सोनू खान (जिला प्रधान हिसार), गौरव राणा ( जिला प्रधान पंचकूला) रवि राणा, संतराम, दर्शन रंगा, गुरतेज सिंह अंबाला, ओमपाल, शेर सिंह, संदीप कुमार पानीपत, कुलदीप ढिल्लों, जोगिंदर फोगाट दादरी, श्याम सुंदर बडोपल, बलवान नंबरदार, रोहित दुग्गल, सुभाष सिंह, सुशील कुमार, अशोक जाट सहित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सफाई कर्मचारियों और होमगार्ड के जवानों का शोषण हरियाणा में सबसे ज्यादा हो रहा है। इसलिए सरकार  उनकी मांगों पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर मांगों को पूरा कर कर्मचारियों को राहत प्रदान करे।

WhatsApp Group Join Now