home page

हांसी में भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, हांसी में विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों का को पुलिस ने खदेड़ा

 | 
Amidst massive commotion and a lathi-charge in Hansi, CM Saini hoisted the Tricolour; police drove away villagers who had arrived to protest

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। एक ओर जहां कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा बल और प्रदर्शनकारी आमने-सामने रहे,  HARYANA CM सैनी ने तय कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

पुलिस ने कई लोगों को कार्यक्रम में एंट्री नहीं दी। वहीं, शनिवार सुबह प्रदर्शन में ग्रामीण और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज तीज का पवित्र त्योहार भी है, मैं इस अवसर पर भी आप सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने सीमाओं पर देश की रक्षा में मुस्तैद जवानों के प्रति आभार जताते हुए विशेष रूप से उन्हें नमन किया।