home page

आज हरियाणा, राजस्थान समेत 15 प्रदेशों में आने वाले 20 घंटों के अंदर भीषण बरसात का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

 | 
An alert for heavy rainfall has been issued for 15 states, including Haryana and Rajasthan, for the next 20 hours; a warning for hailstorms has also been issued

mahendra india news, new delhi
भारतीय मौसम विभाग ने डराने वाली चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग की माने तो आज शुक्रवार यानी 14 अगस्त 2026 को 15 प्रदेशों के अंदर तूफानी बारिश हो सकती है। झमाझम के सात-साथ इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। इन 15 में से कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।


भारत के पूर्वी राज्य जैसे झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बरसात कहर बरपा सकती है। भारत के पश्चिमी राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। मौसम में ये बदलाव उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण हो रही है।


15 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार भारत के 25 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थानख्ख्, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। मौसम खराब होने पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बरसात के बाद तापमान भी कम हो सकता है।