home page

22 जुलाई को आज 18 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, बिजली चमकने व ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
An alert for torrential rain has been issued for 18 states today, July 22; warnings for lightning and hailstorms have also been issued

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज 22 जुलाई को बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों में 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।


 दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के पास है। निचले ट्र्रोपोस्फेरिक स्तर पर हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 

आज 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 8 घंटों के अंदर कई राज्यों में मौसम मेें बदलाव रहेगा। इनमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, केरल, ओडिशा समेत 18 राज्यों मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

WhatsApp Group Join Now