home page

आज हरियाणा, राजस्थान समेत 23 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी

 | 
An alert for torrential rain has been issued for 23 states today, including Haryana and Rajasthan; warnings of hailstorms and strong winds have also been issued

mahendra india news, new delhi
मौसम मेें आज बुधवार यानी 19 अगस्त को सुबह से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जगह पर बरसात हो रही है। वहीं कई जगह पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज बुधवार को 23 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। जबकि, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
ि
इसी के साथ ही गंगा के मैदानी इलाकों के लोगों के लिए अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। उत्तरी ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड के पास भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार यानि 19 अगस्त को देश के 23 राज्यों में मौसम खराब रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों के नुकसान होने की भी आशंका है।