home page

28 जुलाई को आज हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत 18 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट

 | 
An alert for torrential rain has been issued for today, July 28, across 18 states, including Haryana, Rajasthan, and Delhi

mahendra india news, new delhi
मौसम एक बार फिर से बिगडऩे वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मंगनवार यानी 28 जुलाई को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक तेज हवा चलेगी। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों के लिए अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं। 

वहीं बंगाल की खाड़ी की वजह से कई राज्यों में मौसम का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर जाने वाले भी सावधान रहें। कुछ राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर एक गहरा डिप्रेशन बना हुआ था। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती संचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

आज इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मंगलवार यानी 28 जुलाई को देश के 18 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इनमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

 

WhatsApp Group Join Now