home page

श्री राधाकृष्ण गौ सेवा सदन (रामनगरिया नंदीशाला) में सहयोग स्वरूप दी दो लाख रुपए की राशि, गौवंश की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं: ललित जैन

 | 
An amount of Rs 2 lakh was given as a contribution to Shri Radhakrishna Gau Seva Sadan (Ramnagariya Nandishala), there is no greater service than serving the cows: Lalit Jain

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री राधाकृष्ण गौ सेवा सदन (रामनगरिया नंदीशाला) में समाजसेवी व परम गौभक्त जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित जैन के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। गौशाला कमेटी सदस्य नरेश गुप्ता, अजय कसेरा, शिव जैन, मोहित वालिया, हरीश बांसल, विजय शर्मा, सुशील रोहतकी, राकेश सिंगला, राजेंद्र गनेरीवाला, अर्पित गुप्ता, हरीश बियानी, नरेंद्र गुप्ता, संजय बांसल, के के बांसल, नितिन सतनाली, पवन गुप्ता, पंकज ने मिलकर उनका स्वागत किया और सम्मानसूचक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कमेटी सदस्यों ने पूरे गौ सेवा सदन का ललित जैन को भ्रमण करवाया।

ललित जैन ने गौवंश के लिए कमेटी द्वारा किए गए प्रबंधों की प्रशंसा की और ट्रस्ट की ओर से दो लाख रुपए की राशि गौवंश की सेवा के लिए सहयोग स्वरूप भेंट की। उन्होंने कमेटी सदस्यों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकतानुसार जब भी जरूरत हो, वे सहयोग को तत्पर रहेंगे। इस मौके पर ललित जैन ने कहा कि गौसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। शास्त्रों में गौ की सेवा को सबसे बड़ी सेवा माना गया है।

जैन ने कहा कि गौमाता में करोड़ों देवी-देवताओं का वास होता है। नि:स्वार्थ भाव से गौवंश के लिए की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती और गौमाता उसे कई गुणा कर खुशियों के रूप में हमें वापस लौटाती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने सामथ्र्य अनुसार गौवंश के लिए सहयोग जरूर करें, ताकि बेसहारा गौवंश का बेहतर तरीके से पालन-पोषण हो सके। गौसेवा सदन कमेटी पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर ललित जैन को सम्मानित किया और गौवंश के लिए किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now