home page

जश्न ए चैंपियंस में रोटरी जिला 3090 की उपलब्धियों पर हुआ सम्मान समारोह, जिला गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता के नेतृत्व में उपलब्धियों की रही चर्चा

 | 
An awards ceremony celebrating the achievements of Rotary District 3090 was held at the 'Jashn-e-Champions' event; these accomplishments were highlighted under the leadership of District Governor Rotarian Bhupesh Mehta

mahendra india news, new delhi
सिरसा। रोटरी जिला 3090 के बैनर तले जश्न-ए-चैंपियंस पुरस्कार एवं आभार समारोह एक निजी प्रतिष्ठान में रोटरी जिला 3090 के वर्ष 2025-26 के जिला गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले रोटेरियंस, रोटरी क्लबों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न टीमों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 

 DSC08037.JPG

 DSC08079.JPG

मुख्यातिथि रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक रोटेरियन के.पी. नागेश रहे। इस अवसर पर उनके साथ आर.एम.सी. डॉ. दुष्यंत चौधरी, आई.पी. आर.एम.सी. रोटेरियन राजेश अग्रवाल एवं डॉ. ज़ोरा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। साथ ही फस्र्ट लेडी मधु मेहता, डिस्ट्रिक्ट चीफ एडमिनिस्ट्रेटर रोटेरियन संजय अरोड़ा, वाइस गवर्नर रोटेरियन हरीश रहेजा, रोटेरियन गीतांशु मेहता, रोटेरियन अनन्य मेहता, रोटेरियन पलक मेहता, प्रांजल मेहता एवं जीना धूरिया सहित जिला 3090 के अनेक वरिष्ठ रोटरी पदाधिकारी एवं रोटरी लीडर्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, राष्ट्रगान एवं रोटरी गीत से हुआ। कार्यक्रम श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, सिरसा के बच्चों ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने समारोह के वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। मंच संचालन चंडीगढ़ की काम्या ने प्रभावशाली ढंग से किया।

उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम में जिला गवर्नर 2025-26 रोटेरियन भूपेश मेहता ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ रोटरी लीडर्स, रोटेरियंस एवं उनके परिवारों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन के दौरान वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वर्ष वास्तव में चैंपियन वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत रोटरी वर्ष में उन्होंने जिला 3090 के लिए चैंपियन की भावना को केंद्र में रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया था और उसी भावना के अनुरूप वर्ष 2025-26 में जिले के रोटेरियंस ने सेवा, नेतृत्व, सदस्यता विस्तार तथा नए क्लबों के गठन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान रोटरी जिला 3090 ने 40 नए रोटरी क्लबों के गठन तथा लगभग 750 नए सदस्यों को रोटरी परिवार से जोडऩे की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, शांति, महिला सशक्तिकरण एवं युवा सहभागिता के क्षेत्र में अनेक सेवा परियोजनाएं
संचालित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल निदेशक रोटेरियन के. पी. नागेश, विशिष्ट अतिथियों आर.एम.सी. डॉ. दुष्यंत चौधरी, आई.पी. आर.एम.सी. रोटेरियन राजेश अग्रवाल एवं डॉ. ज़ोरा सिंह ने भी अपने संबोधन में भूपेश मेहता के कार्यकाल में किए गए सामाजिक व मानवीय कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने विश्वभर में रोटरी द्वारा किए जा रहे सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों का भी उल्लेख किया। अतिथियों ने इस उपलब्धि में जिला गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता की कोर टीम की भी सराहना की। इस कोर टीम में देवेंद्र मिगलानी, मनीष मेहता, सुरेश पाहुजा, डॉ. विद्यासागर बंसल, देवेंद्र बंसल, मुकेश मेहता, राजेश खट्टर, श्याम मेहता, डॉ. राजेंद्र वधवा, देवेंद्र मेहता, विष्णु सिंगला, सुरेश गोयल, विजय मेहता, सुनील डूमरा, हरीश तनेजा, मधुर तनेजा, प्रवीण चावला, परविंद्र ठठई, राजेश फुटेला, मनोहर लूथरा, परिंदर पांडे, अशोक जैन एवं पुलकित गाबा विशेष रूप से शामिल थे। समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रोटेरियंस एवं रोटरी क्लबों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार समारोह ने पूरे रोटरी परिवार की सेवा भावना, उपलब्धियों, समर्पण एवं टीम भावना को एक मंच पर प्रस्तुत किया।

 


इन गणमान्यजनों की भी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पी.डी.जी. डॉ. सुभाष नरूला, डॉ. शील नरूला, पी.डी.जी. डॉ. के. के. जौहरी, पी.डी.जी. रोटेरियन राजेंद्र तनेजा, हर्ष तनेजा, पी.डी.जी. रोटेरियन विजय गुप्ता, पी.डी.जी. डॉ. बी. एम. धीर, नीलम धीर, पी.डी.जी. रोटेरियन प्रेम अग्रवाल, पी.डी.जी. रोटेरियन अरुण गुप्ता, पी.डी.जी. रोटेरियन धर्मवीर गर्ग, रचना गर्ग, सी.ओ.एल. पी.डी.जी. रोटेरियन संजय गुप्ता, पी.डी.जी. डॉ. वी. बी. दीक्षित, रोटेरियन सुषमा दीक्षित, पी.डी.जी. रोटेरियन विजय अरोड़ा, रोटेरियन सुनीता अरोड़ा, पी.डी.जी. रोटेरियन प्रवीण जिंदल, पी.डी.जी. रोटेरियन राजीव गर्ग, तृप्ता गर्ग, पी.डी.जी. डॉ. संदीप चौहान, रोटेरियन सोनिया चौहान, डी.जी.ई. रोटेरियन एस. एस. वशिष्ठ, रोटेरियन विनोदिनी वशिष्ठ, पवन अग्रवाल, अनीता भंडारी, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. अजय धवन, रोटेरियन रमेश जिंदल, डी.आर.आर. परिषद के सदस्य रोटेरियन बृज भूषण मिड्ढा, रोटेरियन भूपेंद्र सैनी, राजेश गोयल, राजू अरोड़ा सहित जिला कैबिनेट, जिला सचिवालय, समन्वयक, सहायक गवर्नर, क्लब लीडर्स तथा जिला 3090 के विभिन्न रोटरी क्लबों के रोटेरियंस अपने परिवारों एवं बच्चों सहित समारोह में शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now