हरियाणा प्रदेश में एसएचओ की गोली लगने से मौत, गोली कैसे चली, क्या कारण है अभी तक स्पष्ट नहीं
| Aug 29, 2026, 16:34 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में अंबाला जिला से हैं। जानकारी के अनुसार जिला के नांगल पुलिस थाना प्रभारी की गोली लगने से मौत की सूचना आ रही है। थाना प्रभारी एसएचओ की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर को थाने के अंदर हुई। कर्मवीर के छाती में गोली लगी थी। गोली किन परिस्थितियों में चली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना के बाद जांच शुरू कर दी है।
अंबाला के नांगल थाना के एसएचओ की गोली लगने से मौत। गोली कैसे चली क्या कारण है अभी तक स्पष्ट नहीं
थाना प्रभारी के छाती में गोली लगी मिली, पास पड़ी थी सर्विस रिवॉल्वर; सुसाइड की आशंका अभी जताई जा रही है।
