home page

गांव साहुवाला द्वितीय, हंजीरा व ढूकड़ा में आंगन मिलन समारोह आयोजित

 | 
Angan Milan' ceremonies organized in the villages of Sahuwala II, Hanjira, and Dhukda

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव साहूवाला-2 के आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष संकल्प' अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सरपंच अनिता राव, सरपंच रचना राव, सीडब्ल्यूसी सुपरवाइजर दीपिका रानी और एब्ल्यूसी वर्कर विजय कुमार की देखरेख में किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के तहत गोदभराई, अन्नप्राशन की रस्म, पौधारोपण तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ चेकअप) करवाया गया।


गांव ढूकड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि राजेंद्र ढूकड़ा ने अपने कर-कमलों से की। इस दौरान गर्भवती महिला रेखा और पं. सतीश कुमार को पोषण की थाली भेंट की गई। कार्यक्रम में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके बताए गए, बच्चों की लंबाई और वजन की माप ली गई तथा पौधारोपण करवाया गया। इस अवसर पर गांव के महिला व पुरुषों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस दौरान शिशपाल की सेक्रेटरी बीजेपी कमेटी से नील सिंह, राजकुमारी, भिक्कू राम, सरोज देवी, आंगनवाड़ी वर्कर कमलेश, रानी, भगवंत, सविता, निर्मल, शिमला, मोहिनी, एएनएम हिमांशी, अनन्या और गांव ढूकड़ा के सेक्रेटरी जगपाल जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गांव हंजीरा में संपन्न हुआ आंगन मिलन समारोह
गांव हंजीरा के आंगनवाड़ी कम क्रेच सेंटर में आंगन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर सुनैना देवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच रोशनी देवी ने शिरकत की। इस समारोह में जेबीटी टीचर जगबीर सिंह, एएनएम पवन, आशा वर्कर कविता व अनिता, आंगनवाड़ी वर्कर मंजू, हेल्पर नीमा देवी, किताबी, अनसुईया, बाला, सोनू रानी और गांव की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान गोदभराई की रस्म निभाई गई और पौष्टिक थाली के माध्यम से संतुलित भोजन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और पौधारोपण भी किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now