home page

गांव कागदाना के एनसीएम में वार्षिक खेलों का आयोजन, इन टीमों के बीच हुआ मुकाबला

 | 
news

mahendra india news, new delhi 


गांव कागदाना के एनसीएम में वार्षिक खेलों का आयोजन, इन टीमों के बीच हुआ मुकाबला

नाथूसरी चौपटा के गांव कागदाना स्थित एनसीएम स्कूल प्रांगण में बुधवार को 32वें वार्षिक खेल समारोह का आयोजन हुआ। खेल समारोह स्कूल की पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शुरू किया गया। सबसे पहले विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीपक प्रज्वलन, मालार्पण ओर फूलाअर्पण किया गया। 

राष्ट्र सम्मान में राष्ट्र ध्वज लहराया गया। इसके बाद चारों हाउस की परेड सलामी हुई। सलामी के बाद स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार पुनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से जहां मनोबल बढ़ता है। वहीं ख्खेलने से अच्छा स्वास्थ्य भ्भी बना रहता है। 


 उद्घाटन के बाद अंडर 19 बॉयज टीम ए (सुखदेव हाउस ) व टीम बी (भगत सिंह हाउस) के बीच कबड्डी का मैच हुआ। सुखदेव हाउस ने यह मैच 26-   23 के अंतर से जीत लिया। इसके बाद दूसरा मैच अंडर 19 गर्ल्स टीम ए (सुखदेव हाउस) व टीम बी (भगत सिंह हाउस) के बीच कबड्डी का मैच हुआ । यह मैच टीम बी (भगत सिंह हाउस)
ने 19-18 के कांटेदार मुकाबले से जीत लिया। 

WhatsApp Group Join Now

आज का तीसरा मैच अंडर बॉयज टीम सी (चंद्र शेखर हाउस) व टीम डी (राजगुरु हाउस हाउस) के बीच कब्बडी का मुकाबला हुआ यह मुकाबला टीम डी (राजगुरु हाउस) ने 25-17 से जीत लिया। आज के सभी मुकाबले बड़े ही रोचक हुए। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार, प्रबंधक सुभाष जाखड़, प्रबंधक निदेशक राजेंद्र टॉक्सिया, कोच  राम कुमार सूंडा, कोच अजय मौजूद रहे।