home page

नाथूसरी कलां गांव मेें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की कब्जा कार्रवाई, नरमा, ग्वार व बाजरा की फसल पर चले ट्रैक्टर

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला के गांव नाथूसरी कलां में माखोसरानी रोड पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कब्जा कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में 11 एकड़ चार कनाल भूमि पर नरमा, ग्वार व बाजरा की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा कार्रवाई ली गई है। इससे पहले आज मंगलवार को ड्यूटी मैजिस्टेट नायब तहसील अशोक कुमार व हलका कानूगो राजपाल, पटवारी दलबीर बिसू व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कब्जा कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।  समाचार लिखे जाने तक 7 एकड़ भूमि में कब्जा ले लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार नाथूसरी कलां में  11 एकड़ चार कनाल भूमि पर नारायणा राम कासनियंा, हरलाल कासनियां की जमीन सरप्लस हो गई। यह मंगतूराम आदी लोगों के नाम हो गई। कब्जा नारायणा राम व हरलाल कासनियां परिवार के पास था। नाम व गिरदावरी अन्य के नाम चल रही थी। मंगतू राम व अन्य सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई। 28 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिया गया। जिसको लेकर कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया गया कि 15 मई 2026 तक कब्जा अपने अधीन ले ले। इस भूमि पर पांच एकड़ नरमा, एक एकड़ में ग्वार,साढ़े पांच एकड बाजरा था। इस भूमि पर चार ट्रैक्टर की सहायता से कब्जा लिया जा रहा है। 

किसान रविंद्र कासनियां ने बताया कि इस कब्जा कार्रवाई न तो विभाग के अधिकारियों ने कागज दिखाए न ही पैमाइस की गई। हमारे साथ अन्याय किया गया है। कासनियां परिवार के लोगों ने कब्जा कार्रवाई को लेकर असंतोष जताया।