home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली के छात्र अनुज कारीर ने शतरंज प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

 | 
Anuj Karir, a student of Swami Vivekananda School, Arniawali, delivered an outstanding performance in the chess competition

mahendra india news, new delhi

स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली के प्रतिभाशाली छात्र अनुज कारीर ने ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

विद्यालय परिवार ने अनुज की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. रामकृष्ण खोथ ने अनुज को बधाई देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। विद्यालय प्रबंधन, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने अनुज को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।