home page

अणुव्रत गीत महासंगान बैनर का हुआ अनावरण

 | 
Anuvrat Geet Mahasangam banner unveiled

सिरसा। शांतिदूत आचार्य महाश्रमण द्वारा उद्घोषित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह आगामी 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस सिलसिले में अणुव्रत समिति अध्यक्ष चंपालाल जैन ने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को तेरापंथ भवन सिरसा में अणुव्रत समिति सिरसा के तत्वावधान में साध्वी संयमप्रभा ठाणा-4 ने जैन समाज की उपस्थिति में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह कार्यक्रम बैनर व अणुव्रत गीत महासंगान बैनर का अनावरण किया।

समिति अध्यक्ष चंपालाल जैन ने बताया कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम की कड़ी में आगामी 3 अक्टूबर को अणुव्रत काव्यधारा कवि सम्मेलन व 4 अक्टूबर को एसएस जैन कन्या विद्यालय से एक जनजागरण नशामुक्ति रैली निकाली जाएगी। चंपालाल जैन ने पूरे समाज से इस साप्ताहिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है।