home page

सिरसा मंडी में कॉटन की आवक शुरू, शुरूआती भाव ये बोला गया, किसानों में उत्साह

 | 
Arrival of cotton starts in Sirsa Mandi, enthusiasm among farmers

mahendra india news, new delhi
सिरसा मंडी में कॉटन की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। कॉटन लेकर किसान मंडी पहुंचने लगे हैं, जिससे मंडी में रौनक बढ़ गई है। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने सर्वप्रथम नए सीजन व जन्माष्टमी की सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शुरूआती भाव 8501-8621 रुपए बोला गया। उन्होंने कहा कि भाव अच्छे हैं, जो खिला हुआ नरमा-कपास है उसकी चुगाई समय पर करवाकर बेचें  और रोगों से बचाव के लिए सावधानी रखें।

 गर्ग ने कहा कि कॉटन की आवक शुरू होने से मंडी से जुड़े व्यापारियों, आढ़तियों और मजदूरों में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष फसल की गुणवत्ता अच्छी रहने की उम्मीद है। किसानों ने सरकार एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि कपास की खरीद व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा उन्हें उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिले। मंडी प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, ताकि फसल बेचने के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 

नमी का ध्यान रखें:
व्यापारियों ने कहा कि शुरूआती फसल में नमी की मात्रा थोड़ी अधिक हो सकती है। बेहतर और उच्चतम दाम पाने के लिए किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं। इसके साथ-साथ रोजाना मंडियों में आवक बढ़ने के साथ कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है, इसलिए मंडी जाने से पहले अपने नजदीकी बाजार के भाव की जानकारी जरूर लें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनाज मंडी कृष्ण गोयल, उपप्रधान राजू सुधा, उपप्रधान अनीश गर्ग, पूर्व प्रधान मनोहर मैहता, आढ़ती कृष्ण मैहता, आढ़ती सोहन लाल गर्ग, रॉयल काटजिन से बिट्टी नागपाल, सहजवीर, ब्रोकर प्रवीण कुमार, पुरशोतम पाहुजा सहित अन्य व्यापारी व किसान उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now