गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट 2026: युवा उद्यमी चौपाल में भाग लेने के लिए गुरुग्राम पंहुचा
Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU), सिरसा ने विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एलुमनाई का 33 सदस्यीय दल शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट 2026: युवा उद्यमी चौपाल में भाग लेने के लिए गुरुग्राम पंहुचा। दल का नेतृत्व सीडीएलयू की डायरेक्टर, एलुमनाई एसोसिएशन प्रो. सुनीता सुखीजा तथा डॉ. हरकिशन ने किया।विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए नवाचार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
HARYANA CM ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निरंतर सीखते रहना चाहिए, क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है और युवाओं को नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे ‘अच्छा सीखें और अच्छा करें’ तथा अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करें।मुख्यमंत्री ने युवाओं से केवल नौकरी पाने की मानसिकता तक सीमित न रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब प्रोवाइडर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
सीडीएलयू की डायरेक्टर, एलुमनाई एसोसिएशन प्रो. सुनीता सुखीजा ने बताया की कार्यक्रम को लेकर सीडीएलयू के विधार्थियों में खासा उत्साह था और विधार्थियों ने अनेक स्टार्ट अप आइडियाज कार्यक्रम के दौरान लिए और सिरसा जिला में स्टार्ट अप शुरू करने के उद्देश्य से अनेक उधमियों से बातचित की। विश्वविद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एलुमनाई को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना, उन्हें उद्योग विशेषज्ञों एवं सफल उद्यमियों के अनुभवों से परिचित कराना तथा नवाचार आधारित उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एलुमनाई की इस सहभागिता से उन्हें नए विचारों, अवसरों और संभावित व्यावसायिक साझेदारियों के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया गया है।
सीडीएलयू में ‘जेन-एच’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, युवाओं को तकनीक और उद्यमिता के लिए किया प्रेरित
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय तथा यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के संयुक्त तत्वाधान में गुरुग्राम में आयोजित ‘जेन-एच’ कार्यक्रम का विश्वविद्यालय परिसर में लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समकालीन तकनीकी विकास, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। लगभग 100 विधार्थियों ने इस लाइव प्रसारण को देखा।
