home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली के छात्र अरुण भांभू ने किया NEET परीक्षा उत्तीर्ण, बनेगा डॉक्टर

 | 
news

mahendta india news, new delhi

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियावाली के मेधावी छात्र अरुण भांभू ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अरुण की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. रामकृष्ण खोथ (प्रबंध निदेशक), श्रीमती सरला देवी तथा प्रधानाचार्या डॉ. निशा गुप्ता ने अरुण भांभू के निवास पर पहुंचकर उसे लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खुशी के अवसर पर छात्र के दादाजी सेवानिवृत्त अध्यापक  दलवीर भांभू, पिता * अनूप भांभू, दादा * विजय सिंह भांभू**, दादी माँ, बहन एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाईं।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के दादाजी * विजय सिंह भांभू* को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अरुण भांभू की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और हमें विश्वास है कि वह भविष्य में एक सफल एवं समर्पित डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगा।

WhatsApp Group Join Now