home page

रांची झारखंड में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी जीत रहे सोना ही सोना

 | 
Athletics in Ranchi, Jharkhand, Haryana athletes are winning gold
mahendra india news, new delhi

एथलेटिक्स हरियाणा टीम में 44 पुरुष और 37 महिला एथलीट खिलाडी रांची झारखंड में एथलेटिक्स हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दीपिका फतेहाबाद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में जीता सोना और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

लांग जंप इवेंट में मो साजिद फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक जीता।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 4 दिवसीय आयोजन 27 सितम्बर से 30 सितंबर तक रांची झारखंड में किया जा रहा है और इस नेशनल चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा दिखाकर  हरियाणा राज्य के लिए पदक जीत रहे हैं।

एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपिका फतेहाबाद हरियाणा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 54 मीटर 86 सैंटीमीटर की दमदार थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा टीम को देकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया और रजत पदक करिश्मा सनील रेलवे स्पोर्ट्स ने 53 मीटर 85 सैंटीमीटर की बेहतरीन जेवलिन थ्रो के प्राप्त किया और रश्मि के रेलवे स्पोर्ट्स ने 52 मीटर 34 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।लांग जंप में मो साजिद हरियाणा फरीदाबाद ने 7 मीटर 78 सैंटीमीटर की लम्बी दूरी की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता,सरुण प्रिया सिंह ओडिशा ने 7 मीटर 77 सैंटीमीटर की लम्बी कूद कर रजत पदक जीता और भूपेंद्र सिंह रेलवे स्पोर्ट्स ने 7 मीटर 58 सैंटीमीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता।

WhatsApp Group Join Now


एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, टीम मैनेजर जसवंत सिवाच और टीम कोच अजय सहरावत ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की।