यात्रीगण कृपया ध्यान दे! हरियाणा में ये ट्रेनें हुई रद्द, जान लें पूरी डिटेल्स
Train Canceled: हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद से दिल्ली के लिए सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे विभाग ने दिल्ली डिवीजन के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 5 शटल ट्रेनों को 10 दिन के लिए रद्द कर दिया है। इस निर्णय का प्रभाव 7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक रहेगा।
इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से प्रभावित होगा, और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रद्द की गईं और शॉर्ट टर्मिनेट की जाने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
04408 शटल (शकूर बस्ती से पलवल)
04410 शटल (शकूर बस्ती से पलवल)
04445 शटल (पलवल से शकूर बस्ती)
04915 शटल (बल्लभगढ़ से शकूर बस्ती)
04421 शटल (पलवल से शकूर बस्ती)
यह सभी ट्रेनें 7 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक दिल्ली के आगे यानी नई दिल्ली स्टेशन तक नहीं चलेंगी। 04437 पलवल-शकूर बस्ती शटल ट्रेन को 120 मिनट के लिए ठहराव के बाद चलाया जाएगा।
झांसी मंडल के संदलपुर आंतरी रेलवे स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के कारण फरीदाबाद सेक्शन से होकर चलने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 22 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा।